फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बच्चों की लड़ाई में मासूम को साइकिल से टक्कर मारी फिर गली में पटका

विज्ञापन
रोहतक में गली में बच्चे को पटकते हुए युवक सीसीटीवी में कैद। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। कलानौर खंड के गांव माड़ौदी में बच्चों की आपसी लड़ाई में पड़ोसी बच्चे के पिता ने 10 साल के मासूम को पहली साइकिल से टक्कर मारी फिर गली में पटक दिया। 14 जुलाई की शाम को हुई घटना को लेकर शुक्रवार को गांव में पूर्व सरपंच हर्ष वरिष्ठ की अध्यक्षता में हुई पंचायत में विवाद निपट गया। 16 सेकंड की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
माड़ौदी निवासी मनदीप शर्मा ने बताया कि उनके भाई संजय के बेटे प्रिंस का पड़ोस के आठ साल के बच्चे से झगड़ा हो गया था। 14 जुलाई की शाम 7:36 बजे प्रिंस गली से गुजर रहा था। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पड़ोसी बच्चे के पिता ने साइकिल से बच्चे को टक्कर मारी फिर उठाकर गली में पटक दिया। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटकने से प्रिंस घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाकर मेडिको लीगल रिपोर्ट कटवाई। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की।
मनदीप ने बताया कि पूरे मामले को लेकर गांव में पूर्व सरपंच हर्ष वशिष्ठ की मौजूदगी में पंचायत हुई। दूसरे पक्ष ने गलत मान ली। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
वर्जन
माड़ौदी में बच्चे के सड़क पर पटकने का मामला उनके नोटिस में नहीं आया है। अगर कोई लिखित शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- रवींद्र कुमार, प्रभारी थाना कलानौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें