फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नशा तस्करी रोकने के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 शुरू

Thu, 31 Jul 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी की रोकथाम के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन मानस-1933 की शुरुआत की है। जिला उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करेगी। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक देश को नशामुक्त बनाना है। उसी दिशा में यह पहल की गई है।
विज्ञापन


सात महीने में नशा तस्करी के आरोप में 98 लोग गिरफ्तार

रोहतक।
जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जनवरी से जुलाई-25 तक कुल 98 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिला उपायुक्त ने बताया कि मादक पदार्थ रोकथाम अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत कुल 63 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 5.88 किलो अफीम, 10.78 किलो चरस, 991 किलो चूरा पोस्त, 1.08 किलोग्राम हेरोइन, 42.71 किलो गांजा, 149 बोतल विनरैक्स और 7.48 किलो अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। इसी दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत कॉमर्शियल रिकवरी में भी एक मामला दर्ज करकेे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें