फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: केंचुआ खाद का फार्म खुलवाने के नाम पर 50 से ज्यादा किसानों से पांच करोड़ की ठगी का आरोप

विज्ञापन
13-वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के नाम पर धोखाधड़ी से पीड़ित किसान एएसपी कार्यालय आए हुए। स्रोत : पी
विज्ञापन
- तीन माह से चक्कर काट रहे पीड़ित एएसपी से मिले, आर्थिक अपराध जांच शाखा व साइबर सेल को सौंपी जांच
विज्ञापन

- 25 माह में रुपये दोगुना करने के नाम पर झांसे में लेने का आरोप, ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे फौजी के 45 लाख फंसे
- आरोपी महिला ने कराई हुई है झज्जर निवासी पति की गुमशुदगी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। केंचुआ खाद का फार्म खुलवाने के नाम पर दंपती पर 50 से ज्यादा किसानों से करीब पांच करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। जुलाई से पीड़ित किसान रुपये वापस लेने के लिए पुलिस थाने व एसपी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
शुक्रवार को एएसपी वैशाख बागी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने आर्थिक अपराध जांच शाखा व साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी है। कंपनी की महिला एमडी को नोटिस देकर पुलिस ने बुलाया है जबकि उसके पति लापता हैं। अर्बन एस्टेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई हुई है।
विज्ञापन

सेना से रिटायर्ड कैप्टन मायना निवासी सुरेश कुमार पंघाल ने बताया कि दो साल पहले नई अनाज मंडी में एक कार्यालय खोला गया था। इसकी एमडी एक महिला थी जिसके पति झज्जर के रहने वाले हैं।
किसानों का आरोप है कि कंपनी की ओर से बताया गया कि वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए खेत में केंचुआ फार्म खुलवाते हैं। इसके लिए किसान जितना निवेश करेगा उसका हर माह 10 प्रतिशत कंपनी लौटाएगी। 25 माह में निवेश की गई रकम दोगुनी करके किसान के खाते में वापस आ जाएगी।
खेत के अंदर गोबर में केंचुए छोड़कर खाद बनाने पर किसान पर 5 रुपये प्रति किलो लागत आएगी जबकि कंपनी किसान से खाद 10 रुपये प्रति किलो खरीदेगी। पीड़ित किसानों ने बताया कि एक साल तक कई किसानों को ऑनलाइन राशि खातों में भेजी गई। इससे लोगों का विश्वास बढ़ता चला गया।
रिटायर्ड कैप्टन ने बताया कि खुद उन्होंने 30 लाख रुपये का निवेश किया था। उनकी तो करीब इतनी राशि वापस आ गई लेकिन उनके रिश्तेदारों की राशि फंस गई है। अब वे पुलिस थाने व एसपी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
...
ज्यादातर किसानों के मदीना में खुलवाए गए वर्मी कंपोस्ट खाद के फार्म
किसान महेश व विनोद आर्य ने बताया कि ज्यादातर किसानों के मदीना गांव के खेतों में खाली जमीन पर गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए फार्म खुलवाए गए। आरोप है कि करीब एक साल से खाद न खरीदने के कारण फार्म में ही पड़ी है। पानी न डाले जाने के कारण उनमें डाले गए केंचुओं की मौत हो गई। पीड़ितों में ज्यादातर किसान मदीना, मायना व रोहतक के रहने वाले हैं। ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे एक रिटायर्ड फौजी के 45 लाख रुपये तक फंसे हुए हैं।
....
भाजपा नेताओं की दिखाई फोटो, सरकार से सब्सिडी लेने की भी बात कही
किसान विनय दांगी ने बताया कि जुलाई में किसानों ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। वहां से बहुअकबरपुर थाने में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी को थाने में बुलाया जहां रुपये लौटाने की कहकर चला गया। अब न तो रुपये लौटाए जा रहे हैं और न ही आरोपी आ रहा है। महिला के पति ने भाजपा नेताओं संग खिंचवाई फोटो भी किसानों को दिखाई। कहा कि सरकार से भी कंपनी को सब्सिडी मिलती है। एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रोत्साहित कर रही है। इसके चलते उन्होंने कंपनी में निवेश किया था।
....
मामला नोटिस में है। कंपनी की एमडी महिला थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था। पता चला कि महिला ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज करवा रखी है। अब महिला के पति के सामने आने पर ही जांच आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन

- जसबीर सिंह, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर
...
कंपनी की एमडी महिला को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। आर्थिक अपराध जांच शाखा व साइबर सेल मिलकर जांच कर रही हैं। बैंक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- वैशाख बागी, एएसपी रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें