22सीटीके46...राष्ट्रीय फ्लोरबाॅल प्रतियोगिता भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
रोहतक। हरियाणा फ्लोरबॉल संघ व इंडियन फ्लोरबॉल फेडरेशन की ओर से आयोजित 18वीं राष्ट्रीय फ्लोरबॉल प्रतियोगिता का सोेमवार को समापन हुआ। रुपया चौक स्थित अग्रसेन सभागार में प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम किया गया। इसमें 22 राज्यों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में अक्षय दलाल को बेस्ट खिलाड़ी व महिला वर्ग में मनीषा को बेस्ट खिलाड़ी के अवाॅर्ड से नवाजा गया।
फ्लोरेंस सिटी के निदेशक रवीन सिवाच ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व ट्राफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा फ्लोरबाॅल संघ के प्रधान प्रवीण कौशिक ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संस्कार वैली स्कूल के निदेशक, हरियाणा फ्लोरबाॅल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष रुहिल, वार्ड-20 के पार्षद सूरजमल किलोई, वार्ड-9 के पार्षद जय भगवान ठेकेदार उपस्थित रहे। हरियाणा फ्लोरबाॅल संघ के महासचिव डॉ. दीपेंद्र आर्य व आयोजन सचिव सुरजीत नैन ने सभी मुख्यअतिथियों का स्मृति चिह्न व पगड़ी पहनकर सम्मानित किया। इस मौके पर इंडियन फ्लोरबाॅल फेडरेशन के प्रधान हरेंद्र कुमार, महासचिव रविंद्र, चौधरी सुमित सरपंच, जिला शिक्षा अधिकारी पानीपत अनिल हुड्डा, हरियाणा फ्लोरबाॅल संघ के उपाध्यक्ष विकास बनवाला, नरेश कुमार, डॉ. कुलदीप हुड्डा, साहिल, किसान नेता वीरेंद्र हुड्डा, जय भगवान ठेकेदार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय फ्लोरबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन के परिणाम
पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने मध्य प्रदेश को हराकर 18वीं राष्ट्रीय फ्लोरबॉल प्रतियोगिता की विजेता बनी। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम ने तमिलनाडु को हराकर 18वीं राष्ट्रीय फ्लोरबाॅल प्रतियोगिता की विजेता बनी।