फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना : विरोध में युवाओं ने सिर पर तिरंगा बांधकर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर लगाया दंड बैठक

विज्ञापन
शव यात्रा निकालकर पुतले का अंतिम संस्कार के दौरान पुशप करते युवा। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
रोहतक। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का चौतरफा विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को युवाओं ने शहर में शवयात्रा निकालकर रोष प्रदर्शन किया। साथ ही हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर सरकार की अर्थी फूंककर व सिर पर तिरंगा बांधकर दंड बैठक लगाकर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

शनिवार को युवा नवीन जयहिंद के नेतृत्व में मानसरोवर पार्क में एकत्र हुए। यहां अपनी मांगों को लेकर चर्चा कर सरकार की अग्निपथ योजना के नुकसान पर विचार किया। इसके बाद सभी ने मानसरोवर पार्क से सड़क पर शवयात्रा निकली। हुडा कांप्लेक्स स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर पहुंचे सरकार की अर्थी फूंककर नारेबाजी के साथ अपना रोष जताया। सेना भर्ती की तैयारी में लगे युवाओं ने यहां दंड बैठक के जरिये नाराजगी जाहिर करते हुए अपना भविष्य खतरे में बताया। नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार ने सेना के निजीकरण की तैयारी की है। युवाओं को 4 साल सेना में रखने की घोषणा इसकी शुरुआत है। यह युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। साथ ही देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय है। युवा इसका आखिरी सांस तक विरोध करेंगे। सरकार को यह फैसला वापस लेना होगा। प्रदर्शन के चलते भाजपा कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने अवरोधक लगाकर प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यालय की ओर जाने से रोका। सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक एएसपी व दो डीएसपी जवानों के साथ तैनात रहे। प्रदर्शन के बाद युवाओं के शांतिपूर्वक लौटने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं दमकलकर्मियों ने पानी डाल कर आग बुझाई।

हुडा कॉम्पलेक्स स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय तक सरकार की शवयात्रा निकालते नवीन जय हिंद और युवा। ?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें