फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीसरी बेटी पैदा होने पर पत्नी को बेटियों संग घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तीसरी बेटी पैदा होने पर पति इतना नाराज हुआ कि पत्नी को तीनों बेटियों संग घर से निकाल दिया। चार माह से पिता के घर रह रही भिवानी चुंगी निवासी नीलम ने शिवाजी कॉलोनी थाने में पति के खिलाफ मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नीलम ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2009 में पंजाब के लुधियाना निवासी मनोज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे पति तंग कर रहा था। पहली बेटी होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
पति के माफी मांगने पर उसने शिकायत वापस ले ली। 2014 में दूसरी बेटी पैदा होने पर भी पति नाराज हुआ और ससुराल पक्ष ने ताने दिए.. बेटा पैदा नहीं कर सकती। दो माह बाद पति उसे लुधियाना ले गया। 2017 में तीसरी बेटी हुई तो पति बेहद नाराज हाे गया। उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। चार माह पहले तीनों बेटियों संग घर से निकाल दिया। आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें