फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कूल के वाटर कूलर का पानी पीकर राज्यपाल बोले-टीडीएस चेक करवाएं

विज्ञापन
03...राजकीय मॉडल संस्कृति पाठशाला में वाटर कूलर के पानी को पीकर जांचते राज्यपाल प्रो. असीम कुमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सेक्टर-3 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति पाठशाला में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को पत्नी मित्रा घोष के साथ निपुण वाटिका का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के वाटर कूलर का पानी पीया और पीते ही तुरंत मुंह से वापस गिरा दिया। अधिकारियों से बोले-इसका टीडीएस चेक करवाएं। इसके बाद उन्होंने पानी की सफाई को लेकर अधिकारियों से जवाब तलब किया।
प्राथमिक पाठशाला में प्रो. असीम कुमार घोष ने निपुण वाटिका में संपर्क टीवी, ओड ईवन, मात्रा चक्र, ग्लोब, समूह बनाना, अबेकस, आकृति बनाना, अक्षर ज्ञान आदि के बारे में बच्चों से बारी-बार से संवाद किया। संवाद के दौरान नन्हे रिपोर्टरों ने अपनी रचनात्मक गतिविधियों को राज्यपाल को बताया।
विज्ञापन

5वीं की छात्रा दीपिका ने राज्यपाल को निपुण वाटिका की डिजिटल बोर्ड के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के साथ प्रदेश के पहले निपुण वाटिका कॉन्सेप्ट की केक काटकर उद्घाटन किया। बच्चों को केक खिलाते गए और खुद ही बच्चों के मुंह को पोंछते गए।
मिड डे-मील में पकाए गए छोले-पूरी का स्वाद चखा और भोजन की गुणवत्ता को ठीक बताया। उन्होंने खाना पकाने वाली महिलाओं को स्वच्छता का ध्यान रखने को कहा। शौचालय और छत पर रखी पानी की टंकी में जांच की। उन्होंने हर माह टंकी की सफाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय के विजिटर रजिस्टर में बच्चों एवं स्टाफ के बारे में प्रशंसा की टिप्पणी दर्ज की। राज्यपाल ने विद्यालय को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

03...राजकीय मॉडल संस्कृति पाठशाला में वाटर कूलर के पानी को पीकर जांचते राज्यपाल प्रो. असीम कुमा

03...राजकीय मॉडल संस्कृति पाठशाला में वाटर कूलर के पानी को पीकर जांचते राज्यपाल प्रो. असीम कुमा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें