फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: जनसंवाद में सीएम की चेतावनी के बाद हट गए सभी अवरोध, 24 घंटे बीते नहीं, लग गया खंभा, चालू हो गई बिजली

Sun, 01 Oct 2023 09:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम को 24 घंटे भी नहीं बीते और लाढ़ौत भैयापुर के युवक की विद्युत निगम ने शिकायत का हल कर दिया। रातों-रात सारी खामियां मिट गई और दिन में सिर्फ खंभा ही नहीं लगा, बल्कि मीटर लगा कर बिजली भी चालू कर दी गई। विद्युत निगम की इस त्वरित कार्रवाई से सभी हैरान हैं कि अधिकारियों की नौकरी पर बात आए तो क्या तभी काम होंगे।
विज्ञापन
जानकारी देते शिकायतकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में शनिवार को देर सायं राजकीय महिला महाविद्यालय में लाढ़ौत भैयापुर के युवक ने जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम के समक्ष बिजली निगम पर घरेलू बिजली कनेक्शन न देने और 25 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इस पर सीएम ने सख्ती से निर्देश दिया था कि शिकायत सही मिली तो वह बोरिया बिस्तर बांध लें।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने जांच के भी आदेश दिए थे। मौका देखने के लिए उपायुक्त को भी जिम्मेदारी सौंपी थी। सीएम की चेतावनी का एक असर यह रहा कि खेतों में घर है, दूर घर है, कनेक्शन नहीं दे सकते जैसी बातें गौण हो गई और कनेक्शन दे दिया गया। कनेक्शन भी रविवार को अवकाश के दिन दिया गया। हालांकि रुपये की डिमांड को लेकर जांच होना बाकी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता का मीटर लगा दिया है। मौका देखा तो समस्या का समाधान कर दिया है। वह मौका नहीं बता पा रहा था। कभी व गांव में घर बता रहा था तो कभी खेत में। कनेक्शन के लिए रुपये मांगने वाले का नाम शिकायतकर्ता ने नहीं बताया। दोपहर को मीटर लगवा दिया है और सीएम कार्यालय इसकी रिपोर्ट भेज दी है। - मनिंदर सिंह, अधीक्षक अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन


सीबीआई जांच की दी थी चेतावनी
सीएम ने कहा था कि इस मामले में वह सीबीआई जांच करवाएंगे और गड़बड़ी मिली तो सबकी खाट खड़ी करेंगे। साथ ही दूरी नापने के लिए भी कहा गया और रिपोर्ट मांगी है।

चार बार अपलाई किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीएम को कहा तो कार्रवाई हुई और अब मैं खुश हूं मैरा काम हो गया। सीएम साहब का आभार। -रामप्रकाश, शिकायतकर्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें