फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: रोतहक की बॉक्सर प्रवीण ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश, दूसरी 5-0 से जीत, पदक भी किया पक्का

Sun, 01 Oct 2023 07:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

रुड़की की बेटी का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी है। उज्बेकिस्तान की बॉक्सर सितोरा तुर्दीबेकोवा को 5-0 से हराकर लगातार दूसरी एकतरफा जीत हासिल की है। इसके साथ ही प्रवीण ने अपना पकद भी पक्का कर लिया है। 
विज्ञापन
प्रवीण हुड्डा। Praveen Hooda. - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स में रुड़की की प्रवीण हुड्डा का शानदार प्रदर्शन का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। प्रवीण ने लगातार दूसरी बार प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की दो बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर सितोरा तुर्दीबेकोवा को हराकर प्रवीण ने पदक के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।

विज्ञापन


कोच सुधीर हुड्डा ने बताया कि अब चार अक्तूबर को सेमीफाइनल और पांच अक्तूबर को फाइनल मुकाबला होगा। प्रवीण के बेहतर खेल के चलते उसका पदक पक्का हो गया है। अब वह पदक का रंग बदलने के लिए खेलेगी। यह पदक चांदी होगा या सोना, यह मैच के बाद तय होगा। फिलहाल उसकी जीत से सभी बेहद खुश हैं। गांव ही नहीं पूरे जिले में जश्न का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें