फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने फ्लाईओवर से ट्रकों का आवागमन किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कच्चा बेरी फ्लाईओवर पर माल से लदे ट्रकों का आवागमन प्रशासन ने बुधवार से फिर रोक दिया है। इससे मालगाड़ियों में माल लदान-उतारने का काम प्रभावित हो गया है। ये हालत कब तक रहेंगे? इसका जवाब किसी के पास नहीं।
विज्ञापन

वहीं, सूत्रों का कहना है कि आरएफसी (रीजनल फूड कार्पोरेशन) का करीब 40 स्पेशल मालगाड़ी के बराबर गेहूं खुले में पड़ा है। जल्द खाद भी आने वाली है। यदि ट्रकों के आवागमन का रास्ता नहीं मिला तो दिक्कत हो जाएगी। वहीं, डीआरएम दिल्ली रेलमंडल ने प्रशासन से बात करके जल्द समस्या का निदान करने के लिए कहा है।
एलिवेटेड रोड से जोड़कर कच्चा बेरी फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, जिसका रेलवे ट्रैक के ऊपर 76 मीटर का निर्माण बाकी है। इसके चलते कच्चा बेरी रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया जाना है, जिसकी रेलवे की तरफ से अनुमति नहीं दी गई। इस पर जिला प्रशासन ने फ्लाईओवर का रेलवे स्टेशन की तरफ जाने का रास्ता चालू करने का भरोसा दिया। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल और उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से पूजन करके रेलवे स्टेशन तक का रास्ता चालू किया था। कुछ दिन तो माल से लदे ट्रकों का आवागमन हुआ, मगर फिर प्रशासन ने फ्लाईओवर का रास्ता भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ निर्माण एजेंसी ने रेलवे ट्रैक के ऊपर निर्माण करने के लिए खोदाई करके रास्ता बंद कर दिया। इससे रेलवे के सामने मालगाड़ी से माल के उतार-चढ़ाव के लिए परेशानी आ गई। इसके बारे में रेलवे अधिकारियों ने जिला प्रशासन से बात की, जिस पर मंगलवार को एक दिन के लिए फ्लाईओवर खोल दिया गया, जो बुधवार को फिर बंद कर दिया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार आरएफसी का करीब 40 स्पेशल मालगाड़ी के बराबर गेहूं खुले में रखा है। एक मालगाड़ी में 42 डिब्बे होते हैं। यही नहीं, रोहतक और आसपास के जिलों में खाद का भी संकट पैदा हो गया है। इसके चलते जल्द ही खाद से भरी मालगाड़ी के आने की उम्मीद है। यदि ट्रकों के आवागमन का रास्ता नहीं मिला तो परेशानी आ जाएगी।
रात आठ बजे के बाद की अनुमति है, जो कारगर नहीं
रेलवे अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने दिन में माल से लदे ट्रकों को फ्लाईओवर से आवागमन करने पर रोक लगा रखी है। रात आठ बजे के बाद सुबह तक ट्रकों का आवागमन हो सकता है। मगर, ये समय अनुकूल नहीं है, क्योंकि मालगाड़ी में सामान का लदान मुख्यालय से निर्धारित समय के आधार पर होता है।
रात में ट्रकों का भाड़ा ज्यादा होगा, लेबर नहीं मिलेगी
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मालगाड़ी में लदान व उतार आरएफसी द्वारा किया जाता है। यदि रात में ट्रकों को लगाएंगे तो भाड़ा ज्यादा होगा। यही नहीं, मजदूर भी नहीं मिलेंगे। यदि मिलेंगे तो दोगुनी मजदूरी पर।
वर्जन
प्रशासन ने फ्लाईओवर का रास्ता चालू नहीं किया है। ये रास्ता ट्रकों के आवागमन के लिए नहीं मिलेगा। फ्लाईओवर से आवागमन नहीं होगा तो कहीं न कहीं से निकाला जाएगा। डीआरएम ने प्रशासन से बात की है, जल्द कुछ फैसला होगा।
- बलबीर सिंह, रेलवे यातायात प्रभारी रोहतक
वर्जन
फ्लाईओवर से ट्रकों के आवागमन के मामले में अभी कोई फैसला नहीं लिया है। रेलवे के अधिकारी बैठक करने आए थे, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। कोई भी फैसला ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन

- ज्योति मित्तल, सिटी मजिस्ट्रेट रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें