फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में मारपीट करने व 50 हजार रुपये गायब होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नव वर्ष के आगमन पर शुक्रवार देर रात होटल में मारपीट करने का मामला आया है। होटल संचालक ने कुछ युवकों पर 50 हजार रुपये, सोने की चेन व अन्य सामान गायब होने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में निडाना निवासी प्रवीन ने कहा है कि वह विनय नगर दिल्ली रोड पर होटल चलाता है। इसमें हिसार बड़ाला का राजेंद्र पार्टनर है। यहां 31 दिसंबर की रात एक लड़का भिवानी के डोकी का मुकेश कुमार अपने तीन साथियों के साथ कमरा लेने आया था। उन्हें यहां कमरा दे दिया। यहां इन्होंने रात 12 बजे पार्टी की। इस दौरान ये हंगामा करने लगे। इस पर उन्हें टोका तो वे शोर शराबा व हाथापाई करने लगे। उनका शोर सुन कर पड़ोस के लोग वहां आ गए। इन्होंने इन लड़कों को होटल से बाहर कर दिया। देर रात हमें होटल में कुछ सामान टूटने का शोर सुनाई दिया। उठे तो मुकेश अपने 15-20 साथियों के साथ खड़ा था। इनके हाथों में डंडे व राड थे। ये दरवाजा तोड़ कर होटल में घुसे और हम पर हमला कर दिया। जब हम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए तो वे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच करने पर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, राजेंद्र की सोने की चेन व अन्य जरूरी सामान गायब मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें