फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार रोड से 23 किलो गांजे के साथ आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। यूपी से अवैध हथियारों के बाद अब नशा भी रोहतक में पहुंच रहा है। 10 दिन के अंदर दूसरी बार पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई है, जिसमें हिसार रोड स्थित शास्त्री नगर में किराए पर रह रहे यूपी स्थित कुशीनगर के युवक प्रदीप को 23 किलो गांजे सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एंटी मादक द्रव्य पदार्थ टीम को सूचना मिली कि यूपी के कुशीनगर स्थित सैरीसंवा गांव निवासी प्रदीप रोहतक के शास्त्री नगर में किराए का मकान लेकर रह रहा है। साथ ही नशीला पदार्थ बेचने का कार्य करता है। अभी शास्त्री नगर में एक अस्पताल के पास गली में नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी और युवक प्रदीप को काबू किया। जांच में उसके पास एक प्लास्टिक का कट्टा मिला। कट्टे की मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो 23 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

सांपला में मिली थी बरेली के युवक से तीन किलो चरस
इससे पहले सीआईए प्रथम ने एक फरवरी को सांपला में छापा मारकर यूपी के बरेली के युवक नरेंद्र को काबू किया था। उसके पास बैग से 3 किलो चरस मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें