फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: यूजी में दाखिले के लिए एबीसी आईडी अनिवार्य

Thu, 28 May 2026 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नई शिक्षा नीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अब यूजी में दाखिला प्रक्रिया में एबीसी आईडी अनिवार्य कर दी गई है। एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स छात्रों के शैक्षणिक क्रेडिट को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने की एक व्यवस्था है।
इससे छात्र किसी भी समय कोर्स बदल सकते हैं या अपनी पढ़ाई को आगे जारी रख सकते हैं। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि बिना एबीसी आईडी के न तो एडमिशन फॉर्म भरा जाएगा और न ही दाखिला संभव होगा। ऐसे में छात्रों को 31 मई से पहले अपनी एबीसी आईडी बनाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एबीसी आईडी और क्यों जरूरी
उन्होंने बताया कि एबीसी आईडी यानी एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स एक डिजिटल सिस्टम है जिसे एनईपी 2020 के तहत लागू किया गया है। इसमें छात्रों के सभी शैक्षणिक क्रेडिट एक अकाउंट में जमा रहते हैं। इससे वे अलग-अलग संस्थानों से पढ़ाई कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर बीच में ब्रेक लेकर भी बाद में वहीं से पढ़ाई जारी रख सकते हैं। यह सिस्टम छात्रों को लचीलापन, पारदर्शिता और बेहतर कॅरिअसर विकल्प प्रदान करता है इसलिए अब इसे एडमिशन के लिए अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें