फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार चीन निर्मित पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पुलिस ने समय रहते सूचना मिलने पर बड़ी गैंगवार या वारदात होने से पहले रोक ली। रोहतक के गद्दी खेड़ी निवासी आशीष उर्फ आशू को चार चीन निर्मित पिस्तौल के साथ मंगलवार रात को गिरफ्तार किया है। इसे यह पिस्तौल इनेलो नेता नफे सिंह राठी हत्याकांड के मास्टरमाइंड कपिल उर्फ नंदू, ब्राह्मणवास निवासी अमन उर्फ चिंटा ने विदेश से भेजी हैं। रोहतक के रिटौली निवासी रोहित उर्फ कोंट से संपर्क करके कराैंथा निवासी रवि उर्फ छोटा के जरिए विदेशी हथियार आशु तक पहुंचाए गए।
थाना बहुअकबरपुर के एएसआई सिकंदर के बयान पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें गद्दी खेड़ी निवासी आशीष उर्फ आशू, कपिल उर्फ नंदू, ब्राह्मणवास निवासी अमन उर्फ चिंटा, कराैंथा निवासी रवि उर्फ छोटा, रिटौली निवासी रोहित उर्फ कोंट व झज्जर के आसंडा निवासी कपिल शामिल हैं।
विज्ञापन

एएसआई ने बताया कि पुलिस टीम हिसार बाईपास पर मोस्ट वांटेड अपराधी की तलाश में थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गद्दी खेड़ी निवासी आशीष उर्फ आशू अवैध हथियार लिए हुए हैं। वह अपराधियों में संपर्क में है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन-चार एफआईआर दर्ज हैं।
वह कपिल उर्फ नंदू गैंग के संपर्क में है। नंदू ने उसके पास कुछ दिन पहले विदेश से अवैध हथियार भिजवाए हैं। इसके बाद टीम गद्दी खेड़ी बस अड्डे पहुंची। इस दौरान आशीष उर्फ आशू एक काले रंग की कार में मिला। पूछताछ में आरोपी ने सही जवाब नहीं दिया। इसके चलते उसे रोहतक के सेक्टर-5 स्थित स्पेशल टास्क फोर्स कार्यालय लाया गया।
स्पेशल टास्क फोर्स कार्यालय में गहन पूछताछ में आशीष उर्फ आशू ने बताया कि वह कपिल उर्फ नंदू गैंग के संपर्क में है। उसके पास करीब 10 दिन पहले ही चीन निर्मित पिस्तौल व दो खाली मैगजीन पहुंची हैं। गैंगस्टर कपिल उर्फ नंदू फिलहाल विदेश में है। आसंडा निवासी कपिल के जरिए से यह हथियार मंगवाए थे।
विज्ञापन

कपिल उर्फ नंदू व अमन उर्फ चिंटा के कहे अनुसार यह हथियार गैंग के लिए किसी वारदात में प्रयोग किए जाने थे। पूछताछ के बाद आशीष उर्फ आशू को पुलिस हथियारों की बरामदगी के लिए उसके घर गद्दी खेड़ी ले गई। यहां उसके घर की अलमारी से चार पिस्तौल व दो मैगजीन बरामद कीं। इन पर मेड इन चीन लिखा मिला। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया है।
थाना बहुअकबरपुर प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि आरोपी आशीष उर्फ आशू से हथियार बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें