फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहीद उधम सिंह के नाम पर प्रदेश में बने विश्वविद्यालय

Fri, 01 Aug 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर प्रदेश दलित व पिछड़ा वर्ग कल्याण संगठन ने नेहरू कॉलोनी स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर भवन में पौधरोपण किया। इसमें संगठन ने सरकार से शहीद उधम सिंह के नाम पर हरियाणा में एक विश्वविद्यालय बनाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मेहरा ने की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वीर उधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लंदन में जाकर लिया था। इस कारण 31 जुलाई 1940 को उन्हें पैटर्न विलय जेल में फांसी दी गई। इस कारण 31 जुलाई को हरियाणा और पंजाब में शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहीद उधम सिंह जन्म दिवस पर 26 दिसंबर को राजपत्रित अवकाश घोषित किया जाए। यहां प्रांतीय महासचिव कृष्ण मुंडे ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण को हरा भरा रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर किशन मुंडे, डॉ. फूल कुमार मुआल, वजीर, भोरिया, कुलदीप राठी, शकुंतला सभरवाल, पवन और सुशील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें