43 रोहतक में गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक तक चलाए विशेष सफाई अभियान के शुभारंभ अवसर पर मौजूद महा
रोहतक। महामंडलेश्वर अनुभूतानंद सूर्यवंशी के साथ मिलकर नगर निगम की ओर से शनिवार को गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। अभियान का नेतृत्व विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक ने किया।
प्रदीप ने सफाई अभियान के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी संवाद किया। नागरिकों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, खुले में कूड़ा न फेंकने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई।
अभियान में सफाई निरीक्षक रमेश कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक संदीप राठी व सलाहकार सलील मेहता ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। महामंडलेश्वर अनुभूतानंद सूर्यवशी एवं उनकी टीम ने अभियान में हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।