संवाद न्यूज एजेंसी
महम (रोहतक)। नेशनल हाईवे नंबर 9 पर किशनगढ़ गांव के नजदीक सय रोड क्रॉसिंग पर शनिवार शाम करीब 4 बजे स्कूटी सवार भिवानी जिले के मिताथल निवासी सुनीता (35) व उनकी बेटी परी (12) को ट्रक चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। बेकाबू ट्रक दोनों को 100 मीटर तक घसीटता ले गया। ट्रक के नीचे ही स्कूटी फंस गई औ मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पर ही शवों के टुकड़े दूर-ंदूर तक बिखर गए।
जांच अधिकारी सोमवीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि किशनगढ़ के पास हाईवे पर ट्रक ने दो लोगों को रौंद डाला है। भिवानी निवासी रविंद्र परिवार के साथ रोहतक में रहते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी सुनीता व बेटी परी दिवाली मनाने अपने गांव भिवानी जा रहे थे। उनके पीछे-पीछे पति रविंद्र कार में सवार थे।
जब नेशनल हाईवे नंबर 9 पर किशनगढ़ गांव के नजदीक पहुंचे तो ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दाेनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिए हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
रोहतक में बुटीक चलाती थीं सुनीता
मिताथल निवास पूर्व सैनिक रविंद्र की पत्नी सुनीता रोहतक में ही बुटीक चलाती थीं। यहीं उनकी बेटी परी पढ़ती थी। वह केंद्रीय विद्यालय की सातवीं की छात्रा थी। रविंद्र तीन माह पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं।
रोहतक के महम में दुर्घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व व खड़े लोग। संवाद
रोहतक के महम में दुर्घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व व खड़े लोग। संवाद
रोहतक के महम में दुर्घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व व खड़े लोग। संवाद