फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स को वंचित न करने को लेकर जयपुर में होगी बैठक : मेहर सिंह नैन

विज्ञापन
12-रोहतक के मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में बैठक करते हरियाणा स्टेट पेंशन समाज के प
विज्ञापन
रोहतक। राज्य चेयरमैन मेहर सिंह नैन ने कहा कि 29 व 30 अप्रैल को जयपुर में ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर फेडरेशन की बैठक होगी। इसमें 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स को वंचित न करने जैसी मांगों पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में रविवार को हरियाणा स्टेट पेंशनर समाज की मासिक बैठक हुई। राज्य चेयरमैन मेहर सिंह नैन ने कहा कि जयपुर में बैठक का मुख्य एजेंडा पेंशनर्स की लंबित मांगों को पूरा करवाना व 8वें वेतन आयोग से पेंशनरों को वंचित न किया जाना रहेगा।
इसमें हरियाणा के करीब 9 पदाधिकारियों की भागीदारी रहेगी। राज्य प्रधान वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पेंशनर समाज की मुख्य मांगों में 60 वर्ष में 5, 65 वर्ष में 10 व 75 वर्ष के बाद 15 प्रतिशत की मूल पेंशन में बढ़ोतरी करना, एलटीसी पुराने तरीके से देना, मेडिकल भत्ता 1000 से 5000 करना, कैशलेस लागू करना व कोराना काल का 18 महीने का एरियर 6 प्रतिशत के साथ देना शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक में उप प्रधान धर्मकौर, महासचिव रोशनी हुड्डा, कोषाध्यक्ष तुही राम शर्मा, राजबीर, सतीश शर्मा, ईश्वर सैनी, आनंद स्वरूप, राजेंद्र शर्मा व रण सिंह कादयान, अशोक मिगलानी व अशोक जुनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें