फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीएमईआर की पांच सदस्यीय टीम ने पीजीआई में आवश्यक सुधारों को लेकर किया निरीक्षण

Sat, 30 May 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22-पीजीआई में निरीक्षण करती डीएमईआर की टीम। स्रोत: पीजीआई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) की पांच सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को पीजीआई का दौरा कर विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। टीम ने निदेशक डॉ. एसके सिंघल व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल के साथ बैठक कर ओपीडी, ट्रॉमा सेंटर, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, लैब सुविधाओं का जायजा लिया।
डीएमईआर के निर्देश पर सभी विभागों से संस्थान ने 29 मई को सुबह 10 बजे तक प्रोफार्मा के अनुसार हार्ड कॉपी व सॉफ्ट कॉपी में डाटा मंगवाया था। टीम ने विभिन्न विभागों के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के साथ फैकल्टी स्ट्रेंथ, बेड ऑक्यूपेंसी, उपकरणों की स्थिति व एनएमसी मानकों की पालना का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमईआर अधिकारियों ने बताया कि सरकार के आदेश पर 26 से 31 मई तक गठित टीमें प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण कर रही हैं। इसके तहत टीम में एक एचसीएस अधिकारी, डिप्टी व जाॅइंट डायरेक्टर समेत अन्य अधिकारियोेंं की ड्यूटी लगाई गई है। टीमें कॉलेजों में जाकर स्थिति को देखकर आवश्यक कमियों व बदलावों की जानकारी जुटाकर रिपोर्ट डीएमईआर को सौंपेगी ताकि आवश्यक बदलाव के लिए निर्णय लिए जा सके।
जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉक्टर वरुण अरोड़ा ने बताया कि पीजीआई निरीक्षण चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें