34 स्वास्थ्य विज्ञान विवि में कुलपति कार्यालय में उपस्थित कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल, कर्मचारी, च
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विवि में शुक्रवार को सात कर्मचारियों व एक चिकित्सक को सेवानिवृत्ति पर कुलपति कार्यालय में विदाई दी गई। इन कर्मचारियों में एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डाॅ. सुरेश कांता राठी, सहायक रामभज, रेडियोग्राफर शिलवंत, ओटी टेक्नीशियन सुभाष चंद्र, सहायक नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट सतीश कुमारी, सहायक नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट शशि भाटिया, सीनियर नर्सिंग अफसर जगवंती और हेड स्वीपर सुभाष चंद्र शामिल रहे। कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में कुलसचिव डाॅ. रूप सिंह, निदेशक डाॅ. एसके सिंघल, डीन डाॅ. अशोक चौहान, डीन एकेडमिक अफेयर्स डाॅ. एमजी वशिष्ठ, डीन छात्र कल्याण डाॅ. सविता सिंघल व अन्य उपस्थित रहे। संवाद