फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 9वीं कक्षा की छत्रा से दुष्कर्म, युवक पर एफआईआर दर्ज

Wed, 28 Jan 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाखन माजरा थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में गांव के ही 25 वर्षीय युवक पर एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। समिति उसकी काउंसिलिंग करा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि उसकी नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को गांव का ही एक युवक 20 जनवरी को बहला-फुसलाकर घेर में ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
वारदात के बाद बेटी गुमसुम रहती थी। पूछने पर उसने दुष्कर्म के बारे में बताया। कहा, आरोपी ने किसी को इस बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी एसआई पूनम ने बताया कि सीडब्ल्यूसी की देखरेख में बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें