फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्ड-5 में सफाई या कूड़ा उठान की समस्या है तो कल रखें बात

Wed, 28 Jan 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आपके वार्ड में अगर नगर निगम से संबंधित कोई समस्या है और आप उसका समाधान कराना चाहते हैं तो 29 जनवरी को उसका समाधान हो सकता है। इसके लिए अमर उजाला की ओर से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

नागरिक वार्ड-5 की कॉलोनियों में डोर टू डोर कूड़ा उठान, सफाई कर्मचारियों के न पहुंचने, सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था में कमी, स्ट्रीट लाइट खराब रहने, पार्कों में स्वच्छता के अभाव से लेकर टूटी सड़कों व बाजारों से संबंधित तमाम समस्याएं नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार के समक्ष रख सकते हैं।
संयुक्त आयुक्त मौके पर ही इन समस्याओं का यथासंभव समाधान करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सुरेश चंद्र की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। वार्ड-5 में शामिल फतेहपुरी कॉलोनी के आंबेडकर पार्क में दोपहर 12 से 1 बजे तक वार्डवासियों के लिए जन संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त वार्ड-5 के निवासियों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें