फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सैंपल से कलानौर स्टेशन तक 3.7 किमी बनेगी सड़क

Thu, 20 Nov 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सैंपल गांव से कलानौर स्टेशन तक पीडब्ल्यूडी 3.7 किलोमीटर लंबी तालकोल की सड़क बनाई जाएगी। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि ग्रैप नियम हटने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

सैंपल से कलानौर रेलवे स्टेशन तक की सड़क करीब तीन साल से खस्ताहाल है। हालांकि, विभाग की ओर से पैचवर्क कर सड़क को कामचलाऊ बनाया गया है। साथ ही निंगाना से कटेसरा तक 2.7 किमी मार्ग भी बदहाल है। अधिकारियों का कहना कि सत्र 2025-2026 के वर्क प्रोग्राम में इन दोनों मार्गों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि सैंपल से कलानौर रेलवे स्टेशन मार्ग पर 400 मीटर सड़क को सीमेंटेड ईंट से और बाकी को तारकोल से बनाया जाएगा। निंगाना से कटेसरा सड़क भी तारकोल से बनाई जाएगी। इन दोनों सड़कों के सुधार के लिए 1.90 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। संबंधित एजेंसी को 6 महीने में काम पूरा करना है।
विज्ञापन

कलानौर ब्लॉक की सड़क सुधारने के लिए टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं। ग्रैप हटने के बाद एजेंसी की ओर से सड़क सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। -मनीष मल्होत्रा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें