फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा को कांस्य

Fri, 20 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा बैडमिंटन टीम ने पहली बार 69वीं इंटर स्टेट एंड इंटर जोनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। चैंपियनशिप सिरी फोर्ट स्टेडियम नई दिल्ली में 18 से 19 दिसंबर तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने बताया कि इंटर स्टेट एंड इंटर जोनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में यह पहला मौका है, जब हरियाणा की बैडमिंटन टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। इस विजेता टीम के सदस्यों केतन चहल, रविंद्र, नीरज वशिष्ठ, अक्षित महाजन, रजत, हरिंद्र मलिक, सौरव कपूर और सिद्धार्थ ने बेहतर प्रदर्शन किया। सिंघानिया ने खिलाड़ियों, कोच और अन्य स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें