रोहतक। स्पंदन संस्था की ओर से क्योर फिजियोथैरेपी एवं स्लीमिंग सेंटर में वीरवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 23 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ आरएसओ के मुख्य सलाहकार जेएन गहलोत ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे हम एक अनजान व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। उन्हाेंने रक्तदाताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. संदीप ने बताया कि शुक्रवार को सेंटर में हड्डी जांच एवं परामर्श शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. कमल, डॉ. मनोज तंवर, डॉ. धनसिंह लाल दांगी, डॉ. पवन मित्तल, जोगेंद्र शास्त्री, पवन कुमार, प्रवीण कुमार, श्रीकांत रोहिल्ला, आभा पांडे, अनिता शर्मा उपस्थित रहे।