फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Fri, 01 Nov 2013 05:43 AM IST
Rohtak
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला थानांतर्गत गांव दतौड़ रोड पर युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। सांपला पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर को गांव दतौड़ में खेतों से लौट रहे कुछ ग्रामीणों ने रमेश के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से खेत में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें