फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सेक्टर तीन में मिला डेंगू का 9वां केस, मलेरिया पीड़ितों का आंकड़ा 3 हुआ

विज्ञापन
12 सीटीके 40..उप स्वास्थ्य केंद्र आंवल में बुखार संभावित के ब्लड सेंपल लेते स्वास्थ्य कर्मचारी।
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

टाइगर मॉस्किटो (डेंगू मच्छर) का खतरा बढ़ने लगा है। बारिश के मौसम में औसतन हर दूसरे दिन एक डेंगू पीड़ित सामने आ रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर तीन में डेंगू के नौवें केस की पुष्टि हुई है। साथ ही मलेरिया पीड़ितों का आंकड़ा भी एक नए केस के साथ बढ़कर तीन हो गया है। ऐसे में मच्छर जनित रोगों के इस मौसम में स्वच्छता के साथ सतर्कता बरतना जरूरी है।
डेंगू का खतरा हर दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 12 दिनों में जिले में छह डेंगू पीड़ितों का मिलना यही संकेत कर रहा है। औसतन हर दूसरे दिन एक डेंगू केस मिल रहा है। जिले में अब तक नौ डेंगू पीड़ित सामने आ चुके हैं। इनमें से एक ग्रामीण व शेष आठ केस शहरी क्षेत्र से हैं। इन केसों में से सात पुरुष व दो महिलाएं हैं। पिछले वर्ष जिले में 304 केस थे। डेंगू का खरकड़ा, महम शहर, देव कॉलोनी, प्रीत विहार, विजय नगर, सूर्य नगर, शौरा कोठी, पीजीआईएमएस व सेक्टर तीन में एक-एक केस मिला है।
विज्ञापन

मलेरिया का खतरा भी इस बार अधिक नजर आ रहा है। जिले में अब तक तीन मलेरिया केस मिल चुके हैं। इनमें गढ़ी बलम, सांपला व कच्चा चमारिया रोड राजीव विहार का एक-एक केस शामिल है। पिछले वर्ष मलेरिया के कुल तीन केस सामने आए थे।

टीमों ने 25 लोगों के लिए सैंपल
लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत कॉलोनियों व मोहल्लों में निकली स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बुखार के केस मिल रहे हैं। वीरवार को विभिन्न इलाकों का दौरा करते समय टीमों को 25 बुखार के संभावित मरीज मिले। इनके ब्लड स्लाइड ले लिए गए हैं। इनकी जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर इन्हें इलाज दिया जाएगा।

जिले में 83 जगह मिला लार्वा , थमाया नोटिस
स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित रोगों को लेकर अलर्ट नजर आ रहा है। इसीलिए जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत घरों में जल स्रोत जांचने के साथ लोगों को मच्छर जनित रोग फैलने के कारण व बचाव की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत टीमों ने विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान टीमों को 83 जगह लार्वा पनपने मिला। इसके चलते संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया। विभाग अब तक 5803 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। यह आंकडा भी मच्छरों का लार्वा तेजी से बढ़ने की ओर साफ इशारा कर रहे हैं। यह इसी प्रकार जारी रहा तो मच्छर जनित रोगों के तेजी से फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इन पर अंकुश के लिए सफाई जरूरी है।
विज्ञापन


बारिश का मौसम है। इसमें मच्छरों के पनपने से डेंगू, मलेरिया व अन्य रोगों के फैलने का अंदेशा रहता है। इसीलिए लगातार लार्वा विरोधी गतिविधि व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराया जा रहा है। लोगों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। बुखार पीड़ितों के ब्लड स्लाइड भी बनाए जा रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए जन सहयोग जरूरी है।
डॉ. रमेश चंद्र, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें