फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद व्यापारी की हत्या, नहर में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पिछले दो दिन से लापता गुरुनानकपुरा कॉलोनी और किला रोड मार्केट के पूर्व प्रधान और शहर के नामी व्यापारी रमेश पुनियानी की लूट के बाद हत्या कर दी गई। सोने की चेन, अंगूठी, 80 हजार रुपये, स्कूटी लूटने के बाद सिर और चेहरे पर धारदार हथियारों से वार किए गए और शव को पहरावर के पास नहर में फेंक दिया। मंगलवार को इस्माईला गांव स्थित पहरावर नहर में डूबी छात्रा को तलाशते वक्त ग्रामीणों को व्यापारी का शव मिला। उधर, व्यापारी के परिजनों ने 17 फरवरी को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे दीपक कुमार ने बताया कि उनका किला रोड पर परी कलेक्शन गारमेंट्स के नाम से शोरूम है। जहां उनके पिता रमेश के अलावा भाई सन्नी और वह खुद बैठते हैं। गत 17 फरवरी को पिता रमेश पुनियानी शाम करीब साढ़े सात बजे किंग्स होटल से घर आने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक भी नहीं पहुंचे। उनका मोबाइल भी बंद था, जिस पर सिविल लाइन थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार की शाम पांच बजे ग्रामीणों ने पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी। उनके चेहरे और सिर पर किसी धारदार हथियार से कई वार कि ए गए थे। एक हाथ की उंगलियों में पहनी पांच सोने की अंगूठी, जेब से 80 हजार रुपये, स्कूटी और सोने की चेन गायब मिली। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है, हालांकि किसी से रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया भी सूचना पाते ही तुरंत ही मौके पर पहुंच गई थी। उधर, एडिशन एसपी ने मृतक के परिजनों के भी बयान दर्ज किए।
वर्जन
व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से भी इनकार किया है। - डॉ. अंशू सिंगला, एडिशनल एसपी रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें