रोहतक। कोरोना का खौफ फिर डराने लगा है। जिले में रविवार को नौ नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ अब जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 37 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में नौ संक्रमित केस मिले हैं। इनमें चार महिलाएं व पांच पुरुष हैं। संक्रमितों में डॉक्टर, शिक्षक, गृहिणी व अन्य कर्मचारी हैं। नये संक्रमितों में पांच केस सेक्टरों से हैं। इनमें से सेक्टर एक से तीन, सेक्टर दो व चार से एक केस है। इसके अलावा प्रेम नगर, महम, आफिसर कॉलोनी, हकीकत नजर का एक-एक केस है। विभाग ने रविवार को दिन भर में 659 सैंपल लिए। जबकि 624 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत व सुधार की दर 97.76 प्रतिशत रही। इधर, टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 3141 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1392 को पहली व 1749 को दूसरी डोज दी गई। विभाग अब तक 1309713 वैक्सीन डोज लगा चुका है।