फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाली में महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर ले गए 89 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी रोड स्थित भाली गांव में दो युवक गैस चूल्हा बेचने के बहाने घर पर आए और महिला को झांसा देकर संदूक में रखे 89 हजार रुपये निकाल कर ले गए। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भाली गांव निवासी निर्मला ने दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर पर थी। गली में दो युवक गैस का चूल्हा बेचने के लिए आए। उसे सामान लेने की कह कर चाय पीने के बहाने बैठ गए। वह चाय बनाने लगी। चाय पीते हुए बोले, वह भी सामान खरीद ले। उसने घर के अंदर बेटे द्वारा भैंस की खरीद के लिए रखे एक लाख रुपये में से 11 हजार रुपये युवकों को देकर सामान ले लिया। बाकी 89 हजार रुपये वापस संदूक में रख दिए। वह बर्तन साफ करने लगी तो काफी देर तक होश नहीं आया। जब होश आया तो युवक नहीं दिखाई दिए। अंदर संदूक खोलकर देखा तो 89 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। उसे शक है कि युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें