फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हफ्ते में दो महाद्वीप की दो सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराएगा नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
युवा पर्वतारोही नरेंद्र यादव दो हफ्ते में दो महाद्वीप की दो सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराएगा। इससे पहले नरेंद्र एवरेस्ट फतेह कर चुका है। शनिवार को दो-दो-दो मिशन (दो हफ्ते, दो महाद्वीप, दो चोटी फतेह) के लिए फ्लैग ऑफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दौरान नरेंद्र यादव ने बताया कि 25 जुलाई को वह मिशन के लिए रवाना होगा। 15 अगस्त को साउथ अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा लहराने के साथ भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योगपीठ का ध्वज भी लहराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी युद्धवीर, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी बहन कांता एवं महामंत्री गीता ने संस्था का ध्वज भेंटकर मिशन के लिए नरेंद्र को शुभकामना दी। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास के जिला कोषाध्यक्ष यशपाल, पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी रामनिवास आर्य, वरिष्ठ योग शिक्षक कप्तान राजेंद्र, यादव कल्याण महासभा के सचिव भाई आनंद यादव, प्रो. अनिरुद्ध यादव, युवा प्रभारी भाई देवेंद्र, चंदन, शहरी प्रभारी कैप्टन शंभूदयाल, युवा मीडिया प्रभारी मोहित, समर्थ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें