फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर में दो दिन में पकड़े 74 बंदर

विज्ञापन
कलानौर में पिंजरे में कैद बंदर बैठे हुए
विज्ञापन
कलानौर। कलानौर में बंदरों को पकड़ने आई विशेष टीम दो दिन में केवल 74 बंदरों को ही पकड़ पाई। विभिन्न इलाकों में पिंजरे लगाकर टीम बंदरों को पकड़ने का अभियान चला रही है। दिन भर टीम के डर से बंदर घरों की छतों पर भागते दिखाई दिए जिससे लोगों में भय का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

नगरपालिका ने 500 बंदर पकड़ने का टेंडर जारी किया था जिसके तहत बंदरों को पकड़ा जा रहा है। बंदर पकड़ने वाली टीम ने लोगों से अपील की है कि जहां भी बंदरों की संख्या अधिक है, वहां के निवासी नगरपालिका में संपर्क कर पिंजरा लगवाएं तथा नपा प्रशासन का सहयोग करें।
वहीं वार्ड 13 पार्षद हरप्रीत सिंह जुनेजा काफी समय से इस समस्या को उठा रहे थे। उन्होंने कई बार प्रशासन के समक्ष बंदरों के बढ़ते आतंक का मुद्दा रखा था। अब टेंडर जारी होने और अभियान शुरू होने के बाद कलानौर के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन सौजन्य नपा प्रशासन
कलानौर में पिंजरे में कैद बंदर बैठे हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें