18-महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में एसएफआई की नवनियुक्त यूनिट कमेटी के साथ राज्य पदाधिकारी। स्र
रोहतक। एमडीयू में एसएफआई के अध्यक्ष पद पर शुभम को चुना गया। वहीं सचिव उज्ज्वल चुने गए। एसएफआई की ओर से 15 सदस्यीय यूनिट कमेटी का शुक्रवार को गठन हुआ। यूनिट कमेटी गठन के मौके पर राज्य कमेटी की ओर से राज्य सचिव सुखदेव व जिला कमेटी सचिव अमित पिलाना मौजूद रहे। इस दौरान विक्रम सिंह व प्रांजल को उपाध्यक्ष, राज व नीरज को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी के सदस्य के रूप में अमित, भारत, रवि, रोहित, कार्तिक, दीपक, आर्यन, रेनू व अनंत चुना गया।