जिले में 64 वकील अब सरकार की अदालत में पैरवी करेंगे। इसके लिए सरकार ने जिला स्तर पर रोहतक के 59 व महम बार के 5 वकीलों का चयन किया है। सोमवार को सोनीपत रोड स्थित होटल में वकील एकत्रित हुए और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का सम्मान किया। ग्रोवर ने कहा कि न्यायपालिका में वकीलों की अहम भूमिका है। साथ में एडवोकेट रामचेत तायल, राकेश सपड़ा व अशोक पसरिजा भी मौजूद रहे। मंच का संचालन करते हुए राकेश सपड़ा ने कहा कि सभी वकील साथी पूरी ईमानदारी से अपना दायित्व निभाएंगे।
प्रदेश सरकार ने पैरवी के लिए रोहतक बार के 59 वकीलों का चयन किया है, जिसमें रामचेत तायल, राकेश सपड़ा, मनोज कुमार मुंजाल, अशोक पसरिजा, समीर गंभीर, अजय दुआ, हरीश कुमार सिकरी, योगेश कालड़ा, योगेंद्र धमीजा, आजाद अत्री, विशाल भाटिया, अजय इंदौरा, करण चंद्र, अतर सिंह पंवार, अजीत सिंह नांदल, डॉ. दीपक भारद्वाज, लवीना सिंगला, गौरव खुराना, हेमंत, हितेश कुमार, जितेंद्र सैनी, कमल गगनेजा, कुलविंदर सिंह, अशोक खत्री, मुकेश सरोहा, शक्ति सिंह, पारसराम सैनी, प्रदीप अहलावत, प्रवीण नारंग, राज कुमार जांगड़ा, नरेश कुमार, नीरज कुमार सिक्का, रविंद्र बांगड़, नरेंद्र कुमार खट्टर, नवीन शर्मा, रमन नेहरा, रंजना रापड़िया, सीमा, पारस राम सैनी, संजीव बत्रा, गौरव जैन, संजीव कुमार, मधुर अरोड़ा, मनोहर लाल अरोड़ा, विकास सहरावत, वजीर सिंह खोखर, विजय दांगी, विजय कौशिक, विकास अत्री, संदीप कुमार, संदीप वशिष्ठ, रोहित सुहाग, संदीप खोखर, सत्यदेव, विश्वजीत, सुमित हुड्डा, तेजस्वी आहूजा, उमंग शर्मा व अंकित हुड्डा शामिल हैं। जबकि महम बार से वकील अशोक सिवाच, दीपक वशिष्ठ, जितेंद्र सैनी, रवीकांत व अमित कुमार को दी गई है। यह तय कर दिया गया है कि कौन वकील किस विभाग की ओर से सरकार की तरफ से अदालत में पैरवी करेगा।