फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की महिला व पुरुष टीमों के ने नोर्थ जोन कुराश चैंपियनशिप में चार आयुवर्गों में जीते 55 पदक, 21 पदक अकेले रोहतक से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में पहली बार आयोजित हुई उत्तरी क्षेत्रीय कुराश चैंपियनशिप में प्रदेश की पुरुष वर्ग की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं महिला वर्ग की टीम रनरअप रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश की अंडर-12, 15, 17 और 23 आयु वर्ग की महिला और पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 55 पदक हासिल किए, जिनमें 11 गोल्ड शामिल हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का हिस्सा रहे रोहतक के खिलाड़ियों ने अकेले 21 पदक हासिल किए। इनमें चार गोल्ड, चार सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल हैं।
विज्ञापन

15 से 17 फरवरी तक कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में पहली उत्तरी क्षेत्रीय कुराश चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के सात राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। हरियाणा कुराश संघ के महासचिव सोमबीर पावड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा की पुरुष वर्ग की टीम ओवरऑल चैंपियन और महिला वर्ग की टीम रनरअप रही है।

अंकुश, प्रिया और पूजा मलिक बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का अवार्ड रोहतक के खिलाड़ी अंकुश लठवाल को चुना गया। अंकुश ने अंडर-23 वर्ग के 60 किलो भारवर्ग में फाइनल मुकाबले में हरियाणा के ही रोहित को हराया। वहीं महिला वर्ग में अंडर-23 की 52 किलो भारवर्ग की खिलाड़ी पूजा मलिक और अंडर-15 में 36 किलो भारवर्ग की खिलाड़ी पूजा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं रोहतक के पदक विजेता
अंडर-12 आयु वर्ग में विजेता
भारवर्ग नाम पदक
25 माहिर पावड़िया कांस्य
35 रूपेंद्र रजत
28 रेशमा कांस्य
---
अंडर-15 में पदक विजेता :
भारवर्ग नाम पदक
40 जतिन कांस्य
50 सौरभ कांस्य
50 अंकित कांस्य
40 प्रिया स्वर्ण
---
अंडर-17 में पदक विजेता
भारवर्ग नाम पदक
56 सुरेंद्र कांस्य
60 तुषार कांस्य
40 सुषमा रजत
48 मानसी स्वर्ण
48 अनुराधा रजत
---
अंडर-23 में पदक विजेता
भारवर्ग नाम पदक
60 अंकुश लठवाल स्वर्ण
60 सुरेंद्र कांस्य
60 नितिक कांस्य
66 हरदीप रजत
73+ अभिषेक नांदल कांस्य
73+ कुनाल पावड़िया कांस्य
48 काजल कांस्य
52 पूजा मलिक स्वर्ण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें