फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा में इनेलो नेताओं ने रागा एक ही आलाप, अजय चौटाला के जाने से नहीं पड़ता कोई फर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। पारिवारिक अलगाव के चलते कमजोर हुई अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को ओल्ड आईटीआई ग्राउंड में जनसभा के लिए आना था, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वह नहीं आ सके। इसके साथ ही इनेलो नेता अभय चौटाला कोर्ट में अपनी तारीख होने की वजह से नहीं पहुंच सके। ऐसे में मोर्चा अभय चौटाला के बेटे करण चौटाला ने संभाला। इस दौरान जनसभा में सभी नेताओं का एक ही राग रहा कि पार्टी में टूट व अजय चौटाला के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। करण चौटाला समेत पूर्व चेयरमैन, आएसओ अध्यक्ष, महिला विंग की अध्यक्ष, पूर्व विधायक और पूर्व एमपी समेत सभी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना है, पारिवारिक विघटन का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों की याद में इसे श्रद्धांजलि सभा में तब्दील कर दिया गया था, दो मिनट का मौन भी रखा गया, लेकिन यह एक राजनीतिक जनसभा ही रही।
पूर्व चेयरमैन इंद्रजीत ढुल ने कहा कि इनेलो ने हमेशा संघर्ष किया और उठकर खड़ी हुई है। हमारा नेता ओमप्रकाश चौटाला जुबान के धनी हैं, जैसी बात कहते हैं वैसा ही करते हैं। इनेलो की छात्र विंग आईएसओ के अध्यक्ष रामबीर ने कहा कि आईएसओ की टीम हर यूनिवर्सिटी में होगी और आप भूल जाएंगे कि इससे पहले भी कोई छात्र संगठन था। इनेलो महिला जिला अध्यक्ष उमेश देवी ने कहा कि जो महिला कार्यकर्ता रास्ता भटक चली गई हैं, उन्हें विश्वास है कि दोबारा पार्टी में आएंगी। पूर्व विधायक बलवंत सिंह मायना ने कहा कि जहां बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता है, वह पार्टी कभी आगे नहीं बढ़ सकती है। युवा नेता सौरभ फरमाणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव आया गया है और प्रदेश के अंदर यह मैसेज जाना चाहिए कि इनेलो मजबूत है। पूर्व एमपी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि षड्यंत्र से इनेलो कभी रुकी नहीं बल्कि और बढ़ती चली गई। इनेलो कार्यकर्ता दुष्प्रचार को मिटाने की कोशिश करें। जिला अध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि कोई भी राजनीतिक परिस्थिति हो, लोकसभा और विधानसभा में सभी कार्यकर्ता इनेलो को लाने का काम करेंगे। इस मौके पर अभय चौटाला के बेटे करण चौटाला ने सभी को एक मार्च को हांसी में रैली में आने का न्योता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल का शेर जख्मी हो जाए तो गीदड़ों के राज नहीं आया करते : करण
इनेलो युवा नेता करण चौटाला ने जनता से कहा कि आपके साथ मेरा रिश्ता अभी का नहीं बल्कि चौधरी देवीलाल के समय से है। मैं यहां बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने आया हूं। उसी रिश्ते को मजबूत करने आया हूं, साथियों से मिलने आया हूं। उन्होंने कहा कि जनसभा के दौरान कई जिक्र आया, ऐसे में वह कहना चाहते हैं कि इनेलो पार्टी नहीं परिवार है, यह इतनी मजबूर है कि कोई तोड़ नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि जंगल में शेर जख्मी हो जाए तो गीदड़ों का राज नहीं आया करता। कौया जितना ऊपर उड़ ले, लेकिन गरुण नहीं बन सकता है। इस मौके पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि विकास करने की बजाए प्रदेश को भाजपा सरकार ने 20 साल पीछे धकेल दिया है। पूर्व संसदीय कार्यमंत्री रामपाल माजरा ने कहा कि चुनाव में हार जीत तो होती रहती है, लेकिन निराशा नहीं होनी चाहिए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें