फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार जिलों के 531 जवानों ने दी परीक्षा, 218 उत्तीर्ण

Mon, 11 Aug 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 19बी-1 परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते चेयरपर्सन आईजीपी साउथ रेंज नाजनीन भसीन। स्रोत : - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। सिपाही से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नति के लिए साउथ रेंज रेवाड़ी के 531 जवानों ने बी-1 परीक्षा दी। इनमें 218 जवान उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में रेवाड़ी, पलवल, नूंह व महेंद्रगढ़ के जवानों ने भाग लिया।
ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले जवानों को परेड की परीक्षा से भी गुजरना होगा। उसमें सफल होने वाले प्रतिभागियों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

आईजीपी साउथ रेंज नाजनीन भसीन ने बी-1 की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा के प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए एसपी नूंह राजेश कुमार व डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम डॉ. राजेश कुमार मोहन व एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा भी मौजूद रहे। उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए परीक्षा को सफलतापूर्वक हल करने के गुरु मंत्र भी जवानों को दिए।
विज्ञापन

बी-1 परीक्षा को सफल बनाने के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाई गई। बी-1 परीक्षा कंप्यूटर पर ऑनलाइन एक विशेष सॉफ्टवेयर पर आयोजित की जाती है, जिसमें बहुविकल्पीय 140 प्रश्न आते हैं। परीक्षा में पुरुष व महिला सिपाही दोनों शामिल हैं।
प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होता है तथा नेगेटिव मार्किंग भी है। परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए प्रतिभागी को 70 अंक लाने होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें