फोटो परिचय एमए-1 : रोहतक रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग के चलते प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन।
---
रेलवे स्टेशन से चलते ही ट्रेन की दो बार चेन पुलिंग, यात्री परेशान
हिसार से दिल्ली को जा रही थी पैसेंजर ट्रेन
आरपीएफ ने चेन पुलिंग करने वालों की तलाश में चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हिसार से दिल्ली के लिए जा रही पैसेंजर ट्रेन जैसे ही रोहतक रेलवे स्टेशन से चली तो शरारती तत्वों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। दो बार चेन पुलिंग की गई। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दैनिक रेल यात्री संघ ने रेलवे अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
वीरवार को दोपहर करीब 1:30 बजे हिसार से दिल्ली को पैसेंजर ट्रेन जा रही थी। बताया कि जैसे ही ट्रेन रोहतक रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। शरारती तत्वों ने अचानक ही चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन फिर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी बीच दोबारा से शरारती तत्वों ने फिर से ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। करीब सात मिनट तक ट्रेन यही पर खड़ी रही। मामले की सूचना पाते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची। चेन पुलिंग करने वाले शरारती तत्वों को पकड़ने का प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। चेन पुलिंग के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ यात्रियों ने बताया कि कुछ ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ बैठने से रह गए थे, जिसके कारण चेन पुलिंग की गई थी। दैनिक रेल यात्री संघ के प्रवक्ता सतपाल सिंह, पवन कुमार ने आए दिन चेन पुलिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने को रेल मंत्रालय को पत्र भेजा है।
---
चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। पिछले माह ही छह चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
-संतोष कुमार, एसपी, आरपीएफ।
--
ट्रेनों में चलता है शरारती तत्वों का राज
रोहतक। शायद ही कोई ट्रेन गुजरती हो जिसकी शरारती तत्व चेन पुलिंग न करते हो। इस्माइला व रोहतक रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक चेन पुलिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। शिकायत के बावजूद भी चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।