फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 जवान अाैर 48 सीसीटीवी कैमरों के पहरे में होगा शिक्षण समिति का चुनाव

Sun, 24 Apr 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति के कॉलेजियम मेंबरों के लिए चुनाव रविवार को सुबह नौ बजे शुरू होगा, जो दोपहर तीन बजे तक चलेगा। विश्वकर्मा हाईस्कूल परिसर मेें होने वाले चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए केवल एक ही एंट्री गेट रहेगा। इसके साथ ही, मौके पर 122 कर्मचारी और 200 जवान तैनात रहेंगे। जहां चुनाव की हर गतिविधि पर 48 सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी।
विज्ञापन


वहीं, वीडियोग्राफी करा प्रत्येक गतिविधि को कैद किया जाएगा। चुनाव परिसर में मोबाइल पर पाबंदी रहेगी तो बिना आईडी कार्ड के ड्यूटी कर्मचारी, प्रत्याशी, वोटर और एजेंट की एंट्री नहीं होगी। गौरतलब है कि 120 वार्डों में से 106 मेंबर निर्विरोध चुन लिए गए हैं। बाकी बचे 14 वार्डों की चौधर के लिए 29 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रविवार को होने वाला है, जिनकी तकदीर 381 मतदाता तय करेंगे।

शनिवार को दोपहर 1:30 बजे समिति परिसर में रिटर्निंग आफिसर अरविंद मल्हान और सहायक रिटर्निंग अफसर राजरूप राठी ने ड्यूटी कर्मचारियों को चुनाव की रिहर्सल कराई। इस दौरान सभी कर्मचारियों को आईडी कार्ड दे दिए गए हैं, 24 अप्रैल को इनके बिना एंट्री नहीं होगी। साथ ही, 14 वार्डों के 29 प्रत्याशियों के लिए बैलेट पेपर और बैलेट बाक्स तैयार करवा दिए गए हैं। राठी ने बताया कि चुनाव परिसर में आने वाले लोगों की मैटल डिटेक्टर के जरिए जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


सिर्फ 14 वार्डों के ही आएंगे मतदाता
चुनाव परिसर में 14 बूथ बना दिए गए हैं। यहां केवल इन्हीं वार्डों के ही मतदाता आएंगे, बाकी की एंट्री पर बैन रहेगा। मतदाताओं को केंद्र या राज्य सरकार की ओर से निर्धारित आईडी वोटर कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि साथ लेकर आना होगा। समिति की ओर से दिए गए आजीवन सदस्य कार्ड भी मतदाता लेकर आ सकता है।

सुबह 8:30 बजे तक बनेंगे एजेंट कार्ड
विश्वकर्मा हाईस्कूल में सर्वप्रथम सुबह आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक एजेंट के आईडी कार्ड बनाएं जाएंगे। एजेंट भी उसी वार्ड से बनाया जाएगा, जिस वार्ड की उसका वोट होगा। उसे अपने साथ दो फोटो लेकर आने होंगे।

3266 में से बंट चुके हैं 2400 पहचान पत्र, बना स्पेशल काउंटर
विश्वकर्मा शिक्षा समिति के कुल 3266 आजीवन सदस्य हैं। इसमें से 2400 मतदाताओं को पहचान पत्र दिए जा चुके हैं। बाकी 866 मतदाताओं को पहचान पत्र देने के लिए स्कूल परिसर में स्पेशल काउंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें