05jjrp10 झज्जर के बीकानेर चौक पर लगें हुए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए मुख्य
झज्जर। बीकानेर चौक पर इंडेप्थ विजन फाउंडेशन व सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदित्य धनखड़ ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। रक्त संग्रह रेडक्रॉस दिल्ली द्वारा किया गया।
रेडक्रॉस से डॉक्टर पर्व कालरा ने बताया कि रक्तदान शिविर में 46 यूनिट एकत्रित हुई। संस्था से पूनम देशवाल ने कहा कि किसी हादसे व बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को कई बार रक्त की बेहद आवश्यकता होती है। केवल इंसान का ही रक्त दूसरे इंसान के काम आ सकता है। शिविर के समापन पर जिला परिषद के अध्यक्ष कप्तान बिरधाना ने शिरकत की। इस अवसर पर रेडक्रॉस से अनुराधा वर्मा, मनोज गुप्ता, रवि, लोकेश, अरुण, संदीप, शिवा, कुणाल, नवदीप, जगबीर, जसबीर, सोमेश, अंजलि, नरेश, अंकित मलिक उपस्थित रहे।