फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मधुमिक्खयों के झुंड ने महिला पर किया हमला

Fri, 05 Apr 2024 08:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर एक महिला को मधुमिक्खयों ने काट लिया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तलाव गांव निवासी सुमित्रा अपने परिजनों के साथ शहर में किसी काम से आई हुई थी। शुक्रवार शाम को वह सिविल अस्पताल के पास किसी काम से रुकी हुई थी। इस दौरान मुख्य गेट के पास मधुमिक्खयाें के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसके सिर और मुंह पर मधुमिक्खयों ने काटा है। आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।

अस्पताल मे मधुमिक्खयों के लगे कई छत्ते
सरकारी अस्पताल में मधुमिक्खयों के कई जगहों पर छत्ते लगे हुए हैं, लेकिन इनको हटाने का काम अस्पताल प्रशासन की तरफ से नहीं किया गया है। यह छत्ते वार्डों के आसपास लगे हुए हैं। ऐसे में कभी भी यह दाखिल मरीजों या कर्मचारियों को भी काट सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें