फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर परिचित बनकर ठगे 45 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। स्थानीय काठमंडी के एक दुकानदार से ठगों ने 15 हजार का लालच देकर ऑनलाइन 45 हजार ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस में दी शिकायत में संत कौशिक ने बताया कि वह अपनी दुकान के कार्य में व्यस्त था। 10 मार्च को शाम पौने 6 बजे उसके पास एक अज्ञात का फोन आया। उसका जानकार बनकर फोन करने वाले ने कहा कि उसे किसी मिलने वाले से 15 हजार रुपये लेने है। उसके पास नकद नहीं है वह ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करना चाहता है। आप अपने खाते में डलवा लो मैं आते-जाते कभी ले जाऊंगा। उसके बाद फोन दूसरा व्यक्ति ले लिया। वह भेजे गए लिंक को खोलने की बात करता रहा। लिंक खोलने के बाद पहली बार उसके पास एक रुपया आया लेकिन उसके खाते से 15 हजार रुपये निकल गए। उसके बाद ठग ने कहा कि वह 30 हजार रुपये वापस दे रहा है। दूसरा लिंक आने के बाद फिर तीस हजार रुपये और निकल गए। इस प्रकार 45 हजार रुपये निकल गए। उसके बाद फिर ठगों ने उसको और लालच दिया। लेकिन तब तक उसको ठगी का अहसास हुआ तथा उसने अपना खाता बंद करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू की है। संवाद
विज्ञापन

पीड़ित बोला, लाखों खर्च करके भी ठगों को सजा दिलाने की कोशिश करूंगा
पीड़ित दुकानदार का कहना है कि उसके खाते में पांच लाख से भी ज्यादा की रकम थी। उसने 45 हजार चले जाने का गम नहीं है। किसी ठग किसी ओर से चूना न लगा सके, इसके लिए वह कानूनी लड़ाई लडे़गा। इसमें चाहे लाखों खर्च हो जाएं वह करेगा और उन्हें सजा दिलाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें