तीन गाड़ियों मेें सीबीआई के 15 सदस्यीय टीम ने मारा छापा
सुबह 11 बजे व्यापारी रकम लेकर जीएसटी कार्यालय पहुंच गया। अधीक्षक की मेज पर यह करते हुए सात लाख रुपये रख दिए कि यह मेरे दिमाग पर बोझ है, इसे उतारो। इस पर अधीक्षक ने व्यापारी से कहा कि आपको चाय पिलाता हूं और कमिश्नर के बुलाने की बात कहकर अपने केबिन से निकल गया। इसके बाद कहा कि यह रकम आप ले जाइए। व्यापारी ने रकम उठाई और अपनी कार में रखकर दोबारा अधीक्षक के केबिन में पहुंचा। यहां दो विभागीय कर्मी और और बैठे थे। काफी देर तक बातचीत होती रही और दोपहर करीब दो बजे सीबीआई की टीम ने छापा मारकर अधिकारी को हिरासत में ले लिया। तीन गाड़ियों में 15 सदस्यीय सीबीआई टीम ने छापा मारा था।
गिरफ्तार अधीक्षक बोला-कमिश्नर, असिस्टेंट कमिश्नर, इंस्पेक्टर और उसके बीच बंटेगी रकम
व्यापारी राजकुमार जिंदल ने बताया कि पहली मुलाकात पर अधीक्षक ने कहा था कि 10 लाख रुपये की रकम चार लोगों बटेंगी। पांच लाख रुपये कमिश्नर, तीन लाख रुपये असिस्टेंट कमिश्नर, एक लाख रुपये इंस्पेक्टर और एक लाख रुपये उसके होंगे। एक लाख रुपये देने के बाद बाकी की सात लाख रुपये व्यापारी से उसके सीए के हाथ भेजने के लिए कहा था।
इतना था परेशान कि रात में नींद तक नहीं आ रही थी
व्यापारी राजकुमार जिंदल ने बताया कि वह बहुत ज्यादा परेशान था। उसे रात में नींद तक नहीं आ रही थी। 20 अगस्त के बाद से परेशानी बढ़ गई थी। रात को नींद नहीं आ रही थी। इस पर विडियो बनाकर सबूत तैयार किया और सीबीआई संपर्क किया।
आठ घंटे की पूछताछ, एंटी करप्शन एक्ट की धारा -7 के तहत दर्ज की गई रिपोर्ट
दोपहर दो से लेकर रात 10 बजे तक सीबीआई की टीम ने अधीक्षक सुदेश कुमार से पूछताछ की और एंटी करप्शन एक्ट की धारा-7 के तहत उसे गिरफ्तार कर चंडीगढ़ ले गए।
रामरहीम को सजा सुनाने वाले जज के सामने किया जाएगा पेश
जीएसटी अधीक्षक को सीबीआई कोर्ट में मंगलवार को पेश किया जाएगा। सीबीआई कोर्ट के जज जगदीप सिंह की अदालत में उन्हें पेश किया जाएगा। इन्होंने ने ही रामरहीम को सजा सुनाई थी।
जाट भवन की कैंटीन से ली 28 अगस्त की सीसीटीवी फुटेज
सीबीआई की टीम ने जाट भवन की कैंटीन भी छानबीन की। शाम करीब पांच बजे सीबीआई टीम मौके पर पहुंची और कैंटीन मालिक से फुटेज दिखाने के लिए कहा। इसके साथ ही फुटेज जब्त कर ली गई।