फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों की दुकान बंद करवा रहे कांग्रेसियों की खुद की दुकान रही खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

10 आरओएच 02 : रेलवे रोड पर कांग्रेसी व्यापारी विनोद जैन की 10 बजकर 45 मिनट पर काफिला आने से पहले खुली दुकान।
10 आरओएच 14 : गांधी कैंप बाजार में कांग्रेसी व्यापारी बलदेव राज मिगलानी की खुली कॉकरी की दुकान।
10 आरओएच 15 : दिल्ली रोड पर कांग्रेसी व्यापारी गुलशन डंग का खुला जूतों का शोरूम व भोजनालय।
10 आरओएच 29 : शीतल मॉल में खुली कांग्रेसी व्यापारी देवेंद्र भारत का आभूषण की दुकान।

10 आरओएच ......: किला रोड पर कांग्रेसी व्यापारी नेता बिट्टू सचदेवा का प्रदर्शन से पहले खुली दुकान।

प्लानिंग के अभाव में कांग्रेस के बंद का कांग्रेसियों ने ही किया बंटाधार
: जुलूस में शामिल व्यापारी नेताओं की भी खुली रही दुकानें
: किला रोड पर कांग्रेस नेता चक्रवर्ती शर्मा ने प्रधान के सामने जताई नाराजगी
: काफिला आया तो कुछ पल के लिए किया शटर नीचे
: व्यापारी नेता बोले, प्लानिंग व तालमेल के अभाव से आई दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद को कांग्रेसियों ने ही कामयाब नहीं होने दिया। अगर यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि सोमवार को कांग्रेस से जुड़े व्यापारी नेताओं की ही दुकानें खुली रहीं। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता दूसरे व्यापारियों से बंद को कामयाब बनाने की अपील कर रहे थे। किला रोड पर तो कांग्रेस चक्रवर्ती शर्मा ने बाजार प्रधान के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त भी कर दी। बातचीत करने पर कांग्रेसी के व्यापारी नेताओं ने कहा कि प्लानिंग के अभाव में दिक्कत आई।
हुआ यूं कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा की तरफ से कांग्रेस से जुडे रहे व्यापारी नेताओं को सोमवार सुबह 10 बजे अग्रसेन चौक पर बुलाया गया था, जहां से बाजारों में जाकर बंद की अपील गांधीवादी तरीके से करनी थी। कई व्यापारी नेता समय पर अग्रसेन चौक पर तो पहुंच गए, लेकिन पीछे से बाजार बंद करने की प्लानिंग पर जोर नहीं दिया। सुबह दुकान आसानी से खुलती गई। यहां तक जो कांग्रेसी व्यापारी अग्रसेन चौक पर भाजपा सरकार को कोस रहे थे, उस समय उनकी दुकानें भी अपने-अपने बाजारों में खुली थी। अमर उजाला की टीम ने इसकी पड़ताल की। पांच कांग्रेस से जुड़े व्यापारी नेताओं की दुकानें प्रदर्शन से पहले व बाद में खुली नजर आई।
विज्ञापन

बाक्स
रेलवे रोड : बाजार में कांग्रेस से जुड़ी व्यापारी नेता विनोद जैन न केवल प्रधान हैं, बल्कि कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। उनकी कॉकरी हाउस के नाम से दुकान है। सुबह 10 बजे दुकान खुली हुई थी, लेकिन करीब 11 बजे जब अग्रसेन चौक से काफिला रेलवे रोड बाजार में आया तो उस समय दुकान का शटर नीचे कर दिया गया। खास बात यह रही कि उस समय दुकान के दोनों लॉक खुले थे। साथ ही बाहर वाटर जग व प्लास्टिक की बाल्टी यूं की त्यों रखी थी।
बाक्स
किला रोड : बाजार के प्रधान बिट्टू सचदेवा कांग्रेस के सक्रिय व्यापारी नेता हैं। उनको पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा का काफी करीबी माना जाता है। सुबह वे अग्रसेन चौक पर तो समय पर पहुंच गए, लेकिन पीछे से उनकी किला रोड स्थित कपड़े की दुकान खुली थी। जब काफिला भिवानी स्टैंड से होते हुए किला रोड पर आया तो पूरा बाजार खुला किया। हालांकि उस समय बिट्टू की कपड़े का शटर डाउन कर दिया गया।
बाक्स
डीपार्क : कांग्रेस के महासचिव एवं आभूषण व्यापारी देवेंद्र भारत की डी पार्क स्थित निजी माल में दुकान हैं। वे पार्टी के अंदर काफी सक्रिय रहे हैं। सुबह अग्रसेन चौक पर भी वे समय पर पहुंच गए थे, लेकिन प्रदर्शन से पहले व बाद में उनकी माल में दुकान खुली मिली। खास बात यह है कि डी पार्क पर ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आवास है।
बाक्स
दिल्ली रोड : कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता गुलशन डंग का दिल्ली रोड पर जूतों का शोरूम व भोजनालय है। सोमवार को बंद के दौरान दिनभर खुला रहा। पूछने पर डंग ने बताया कि वे निजी कार्य से बाहर गए हुए थे। ऐसे में कुछ नहीं कह सकते।
बाक्स
गांधी कैंप बाजार : कांग्रेस से जुड़े व्यापारी नेता बलदेव राज मिगलानी की पुराना बाजार, गांधी कैंप में क्राकरी की दुकान हैं। साथ ही वे गांधी कैंप बाजार एसोसिएशन के सरपरस्त हैं। सोमवार को उनकी कैंप बाजार में दुकान दिनभर खुली रही।
बाक्स
किला रोड पर कांग्रेस नेता चक्रवर्ती शर्मा ने जताई नाराजगी
प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस के हुड्डा गुट का काफिला किला रोड पर पहुंचा तो कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा मीडिया से बातचीत करने में व्यस्त हो गए। किनारे पर कांग्रेस नेता चक्रवर्ती शर्मा ने बाजार के प्रधान बिट्टू सचदेवा को खुली दुकानों की ओर इशारा करते हुए नाराजगी व्यक्त की। बिट्टू ने कई दुकानदारों को इशारा करके सामान अंदर रखने के लिए कहा, लेकिन एक-दो दुकानदारों को छोड़कर किसी ने सामान नहीं उठाया। हालांकि उस समय बिट्टू की खुद की दुकान के शटर नीचे थे।
विज्ञापन

बाक्स
कांग्रेसियों को दिखाया व्यापारियों ने आइना
धड़ों में बंटी कांग्रेस का बंद पूरी तरह फ्लाप शो साबित हुआ। व्यापारियों ने व आम लोगों ने कांग्रेस को आइना दिखा दिया। जो कांग्रेस देश व प्रदेश को सालों पीछे ले गई, वे कांग्रेसी किस हक से व्यापारियों की दुकानें बंद करवा रहे थे। आगामी चुनाव में भी जनता कांग्रेस को ऐसे ही सबक सिखाएगी।
मनीष ग्रोवर, सहकारिता मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें