फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत में गिराकर मारी 32 बोर की गोली, करीबी शक के दायरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम की पॉली बैग कंपनी के ड्राइवर इटावा निवासी सुनील (28) की हत्या किसी करीबी ने ही की है। उसे बालू रेत में गिराकर 32 बोर की गोली मारी गई है। इसके बाद शव कार में रखा और शिमली गांव से दो किलोमीटर आगे नाले के नजदीक गाड़ी लावारिस छोड़ दी। अब पुलिस हत्या के तार जोड़ने के लिए गुरुग्राम जाएगी, जहां सुनील किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन

पुलिस को वीरवार सुबह सूचना मिली कि शिमली व भंभेवा गांव के बीच सड़क किनारे एक लावारिस हालत में कार खड़ी है। कार में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। जांच में मृतक की जेब से बालू रेत मिला। साथ ही उसकी कमर में भी रेत लगा है। इससे साफ है कि उसे दूसरी जगह गोली मारी गई है। इसके बाद शव को कार में रखा और कार शिमली गांव से आगे छोड़ दी। पुलिस ने शिमली गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एक बैंक के कैमरे से मिली फुटेज में बुधवार शाम 5 बजकर 8 मिनट पर कार बालंद की तरफ जाती दिखाई दे रही है।
4 बजे दूसरे ड्राइवर से हुई थी बात
जांच में पता चला है कि ड्राइवर सुनील की अपने साथी ड्राइवर से 4 बजे बात हुई थी। उसके बाद सुनील का मोबाइल बंद हो गया। दूसरे ड्राइवर ने अपनी कंपनी के मालिक को इसकी सूचना दी। रातभर सुनील की तलाश की गई, लेकिन बाद में उसका शव ही मिला।
विज्ञापन

करीबी पर ही शक, ब्योरा जुटा रही पुलिस
पुलिस ने पहले कंपनी में साथी कर्मियों से पूछताछ की, लेकिन किसी तरह की रंजिश या झगड़े की बात सामने नहीं आई। मृतक के परिजन भी खुलकर कुछ नहीं बता रहे। पिता ने रंजिश की आशंका व्यक्ति की है, लेकिन किसी पर शक जाहिर नहीं किया। ऐसे में पुलिस गुरुग्राम जाकर उस एरिया में जांच पड़ताल करेगी, जहां सुनील मकान लेकर रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें