फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 30 साल पुरानी पाइपलाइन लीकेज, सप्लाई के समय बर्बाद हो रहा पानी

Sun, 18 May 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17सीटीके23 गोहाना अड्डा पर पाइप लाइन लीकेज को ठीक करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। शहर में जल संकट गहराया हुआ है। लोगों को केवल एक समय पानी मिल रहा है। इन दिनों कई इलाकों में पुरानी पाइपलाइन लीकेज होने से पानी बर्बाद हो रहा है। गोहाना अड्डा पर शनिवार को दूसरी बार पाइप लाइन लीकेज से सप्लाई चलने तक पानी सड़कों पर बहता रहा।
विज्ञापन

हालांकि, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने जायजा लिया। विभाग के कर्मचारियों ने पाइपलाइन के लीकेज को ढूढ़ने का कार्य किया। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई भूदेव ने बताया कि गोहाना अड्डा पर करीब 30 साल पुरानी तीन लाइनें हैं, जो पानी के प्रेशर और पुरानी होने के कारण लीकेज हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि मजदूरों को शनिवार शाम तक करीब दो-तीन जगह से पाइपलाइन लीकेज मिली हैं। फिलहाल, विभाग की ओर से यहां पर ओर कार्य किया जाना है। यह रविवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
इधर, ऑनलाइन अपील डालने पर मिलेगी टैंकर सुविधा
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई कॉलोनियों में एक व्यक्ति की ओर से कॉलोनी का नाम लेकर टैंकर मंगाए जा रहे हैं, जबकि वह एक घर में ही टैंकर को खाली करवा रहे हैं। ऐसे में सभी लोगों तक पानी पहुंचाने व सप्लाई का पानी न मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर की सुविधा व ऑनलाइन अपील की गई है। अब कॉलोनियों में ऑनलाइन अपील के बाद ही टैंकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें