फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप मैसेज भेजकर डॉक्टर से ठगे 2500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई के एक डॉक्टर को किसी ने दूसरे डॉक्टर का फोटो लगाकर मैसेज भेजकर ढाई हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में पीजीआईएमएस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर गोविंद ने दी शिकायत में बताया कि 27 मार्च को उसके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया। प्रोफाइल में एक अन्य डॉक्टर का फोटो लगा था। मैसेज भेजकर अमेजन गिफ्ट के बारे में जानकारी मांगी गई थी। व्यस्त होने के कारण डॉक्टर गोविंद ने अपने भतीजे यशपाल को सहायता करने के लिए मोबाइल दे दिया। आरोपी ने उसके भतीजे को बातों में उलझाकर अमेजन गिफ्ट के नाम पर 2500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पता चला कि कॉल करने वाले ने जानबूझ कर दूसरे डॉक्टर का फोटो लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें