फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी मोस्टवांडेट छह साल बाद बिहार से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ (एच) यूनिट सोनीपत ने 6 साल बाद मोस्टवांटेड धर्मेंद्र उर्फ शास्त्री को बिहार से गिरफ्तार किया है। इस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। वर्ष 2015 में पैरोल पर आने के बाद वह फरार हो गया था। इस दौरान वह बिहार में सुल्तान खान बनकर रह रहा था। सोनीपत के रेवारा में इसने अपने चार साथियों की मदद से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को पिछले कई साल से इसकी तलाश थी। इससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जिले के गांव रुड़की निवासी धर्मेंद्र उर्फ शास्त्री को गिरफ्तार किया गया है। इसने सोनीपत गोहाना के रेवारा निवासी अजीत की हत्या की थी। इस संबंध में चार फरवरी 2003 को सांपला थाने में केस भी दर्ज है। वारदात को रेवारा निवासी राकेश उर्फ बोत्रा, आसन निवासी रोहताश, रण सिंह, भंभेवा निवासी विक्रम के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुना दी। वह चार जुलाई 2015 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद यह फरार हो गया। तभी से पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

संगीन वारदात के 15 केस हैं दर्ज
पुलिस के मुताबिक, रुड़की निवासी धर्मेंद्र उर्फ शास्त्री बिहार के किशनगंज में सुल्तान खान बनकर रहा था। यहां उसने निकाह कर घर भी बसा लिया था। इसने वहां अपना आधार कार्ड भी बनवा लिया था। पिछले दो साल से आरोपी के पीछे लगी पुलिस को गुप्त सूत्रों से इसका सुराग लगा। इस पर हत्या, लूट, डकैती, चोरी, फिरौती के करीब 15 केस दर्ज हैं।
105 करोड़ की मांगी थी रंगदारी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा था। इसने वर्ष 2017 में बहादुरगढ़ की एक फुटवियर कंपनी के संचालक से 105 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

मोस्टवांटेड धर्मेंद्र उर्फ शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। पैरोल पर आने के बाद से फरार चल रहा यह आरोपी बिहार में सुल्तान खान बनकर रह रहा था। इस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस को इसकी गिरफ्तारी के लिए दो साल कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस पर संगीन वारदात के करीब 15 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

- सतीश देसवाल, निरीक्षक, एसटीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें