फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार चुनाव : नॉन प्रेक्टिस वोटर पर कड़ी निगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार चुनाव : नान प्रेक्टिस वकीलों पर दावेदारों की निगाह
विज्ञापन

: घर-घर जाकर मांग रहे वोट, हार-जीत के गणित में अहम भूमिका अदा करते रहे हैं नान प्रेक्टिस वकील

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिला बार चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल किया जाएगा। इससे पहले चार दिन की छुट्टी के चलते दावेदार उन वकीलों से संपर्क साध रहे हैं, जो नान प्रेक्टिस हैं। क्योंकि मतदाता सूची में शामिल वकीलों में आधे से कम ही प्रेक्टिस में हैं।
विज्ञापन

जिला बार की मतदाता सूची में 2410 वकील हैं। एक अनुमान के मुताबिक करीब एक हजार वकील ही सक्रिय प्रेक्टिस में माने जा रहे हैं। ऐसे में हर दावेदार का बचे करीब डेढ़ हजार वकीलों के वोटों पर कड़ी निगाह है। पिछले बार चुनाव में वर्तमान प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो के खिलाफ कई पूर्व प्रधान एकत्रित हुए। बावजूद इसके जोजो भारी अंतर से जीतने में कामयाब रहे। माना जाता है कि उनकी जीत के पीछे प्रेक्टिस करने वाले वकीलों के साथ-साथ नॉन प्रेक्टिस वकीलों का भी अच्छा खासा समर्थन है। बता दें कि 5 अप्रैल को जिला बार के चुनाव होंगे। इसके लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। मंगलवार को नामांकन की जांच व नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें