फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले जिले का सियासी माहौल गरम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित..........
विज्ञापन

फ्लैग : लोकसभा चुनाव से पहले जिले का सियासी माहौल गरम
हेडिंग : हुड्डा के कांग्रेस में फ्रंटफुट पर आने पर कार्यकर्ता उत्साहित, बख्शी ने थामा हाथ
: मंत्री मनीष ग्रोवर ने महम व कलानौर के कार्यकर्ताओं की ली मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। लोकसभा चुनाव से पहले जिले का सियासी माहौल गरमाने लगा है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कांग्रेस में समन्वय समिति का चेयरमैन बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शनिवार को रेलवे रोड के व्यापारी नेता व मेयर का चुनाव लड़ चुके हेमंत बख्शी ने दिल्ली जाकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। वहीं, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर प्रत्याशी घोषित होने से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को ग्रोवर ने महम व कलानौर के कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। साथ ही रविवार को रोहतक शहर के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।
शहर के आभूषण व्यापारी हेमंत बख्शी ने प्रदेश स्तर पर पंजाबी स्वाभिमान संगठन खड़ा करके सियासी सफर शुरू किया। सामाजिक संगठन के माध्यम से लोगों से जुड़ाव स्थापित किया। साथ ही दिसंबर 2018 में पहली बार पब्लिक द्वारा वोट डालकर चुने जाने वाले मेयर का चुनाव लड़ा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। चुनावी साल में राजनीतिक दलों के साथ उनके जुड़ने की संभावना बढ़ती चली गई। सिरसा पहुंच कर वे दुष्यंत चौटाला के साथ खाने की टेबल भी साझा कर चुके हैं। हालांकि, जजपा ज्वाइन नहीं की। अब कांग्रेस के केंद्रीय नेता गुलाम नवी आजाद की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा। खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने उनको कांग्रेस में शामिल किया। मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी, कुलदीप शर्मा, कुमारी शैलजा, नवीन जिंदल व प्रदेश में कांग्रेस के एकमात्र सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
हुड्डा के फ्रंटफुट पर आने से कार्यकर्ता उत्साहित
उधर, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नवी आजाद की पहल पर लोकसभा चुनाव को लेकर समन्वय कमेटी गठित की गई, इसके चेयरमैन पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा हैं। शनिवार को दिल्ली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हुड्डा बेहद उत्साहित नजर आए। बोले, जब मैं पिछली बार प्रदेश अध्यक्ष बना, तब आप (गुलाम नवी आजाद की ओर इशारा करते हुए) ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव थे। अब आप प्रदेश प्रभारी हैं। अगर छह माह पहले आते तो प्रदेश में भाजपा को उखाड़ने के लिए कुछ करने की जरूरत ही नहीं थी। अब एकजुट होकर कांग्रेस जीत हासिल करेगी। हुड्डा के उत्साह से उनके समर्थक व कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं।
...................
ग्रोवर का वार, पिता-पुत्र की दिल्ली में गुजरती हैं रातें
: चुनाव में जनता चखाएगी मजा
महम/ कलानौर। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक की आबो-हवा रास नहीं आ रही है। पिता-पुत्र की रातें दिल्ली में गुजरती हैं। रोहतक की जनता चौधर का खेल समझ गई है। अबकी बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त देगी। वे शनिवार को महम व कलानौर में कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्रोवर ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवारवाद से बाहर निकलकर जनता का सामना करें, लेकिन ऐसा करने की हुड्डा के अंदर हिम्मत नहीं है। जनता से सवाल करते हुए पूछा कि क्या कभी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे को डी पार्क स्थित निवास स्थान पर देखा है? वे रोहतक में पिकनिक मनाने के लिए आते हैं और फिर वापस दिल्ली लौट जाते हैं। इसके बाद मोखरा गांव में भी मंत्री ने करीब आधा दर्जन कार्यक्रमों में शिरकत की। मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, वरिष्ठ नेता शमशेर खरकड़ा, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन रामअवतार बाल्मिकी, महम नगर पालिका चेयरमैन फतेह सिंह, महम मार्केट कमेटी चेयरमैन रामनिवास रोहिल्ला, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजवीर आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बागड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें